रांची के सदर अस्पताल में एक ही दिन में लेजर से चार मरीजों का सफल ऑपरेशन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सदर अस्पताल में लेजर विधि से चार मरीजों के जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया है।

रांची के सदर अस्पताल के लैपरोस्कोपिक सर्जन डॉ अजित कुमार ने बुधवार को एक ही दिन में लेजर विधि के द्वारा चार मरीजों का उपचार किया।

डॉ अजित कुमार ने बताया कि इस विधि का सबसे अच्छा फायदा यह है कि मरीज सेम डे घर जा सकते हैं। इसमें रक्त स्राव कम होता है या नहीं होता है।

जानकारी के मुताबिक एक बूढ़ी महिला मरीज को थर्ड डिग्री बवासीर था, जिसका सफल उपचार किया गया। दूसरा मामला था एक बुजुर्ग पुरुष मरीज का जिनका पेशाब का रास्ता बंद हो गया था।

उसका इलाज लेजर के द्वारा सरकमसीजन करके किया गया। तीसरी मरीज एक लड़की थी जिसका सेंटिनल पाइल्स का इलाज लेजर के द्वारा किया गया। आखरी मरीज चमड़ी में गांठ मॉल को लेजर के द्वारा हटाया गया।

Share This Article