रांची बुंडू में हुए सड़क दुर्घटना में दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के मयूरवन होटल के समीप बुधवार की देर रात हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त शंकर मुंडा और घनश्याम महतो के रूप में की गई है। शंकर मुंडा तमाड़ थाना क्षेत्र के पुरानानगर मानकीडीह के रहने वाले थे।

जबकि दूसरा मृतक घनश्याम बुंडू इलाके के दलकीडीह के रहने वाले थे। दोनों बुंडू ब्लॉक कार्यालय में रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत थे।

बताया गया कि मृतक शंकर मुंडा अपने बाइक से बुंडू की ओर तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान मयूरवन होटल के नजदीक खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दिया।

टक्कर के बाद घटनास्थल पर ही दोनों व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Share This Article