रांची में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सदर अस्पताल में बुधवार को 12 से 14 वर्ष तक के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने अभिज्ञान कुंडू को टीका देकर अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर रांची जिले में भी 12 से 14 साल के आयु सीमा वाले बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हुई है।

टीकाकरण के पहले दिन शहर के तीन केंद्रों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई हैं। इनमें सदर अस्पताल, राजकीय मध्य विद्यालय जगरनाथपुर और राजकीय मध्य विद्यालय पंडरा के अलावा जिले के 14 प्रखंडों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।

दूसरी ओर टीका लेने के बाद भूमिका ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो साल में पढ़ाई बाधित हुआ है। आज वैक्सीन लेने के बाद सुरक्षित महसूस कर रही है।

केशरी नंदन जायसवाल ने कहा कि घर पर सभी लोगों ने वैक्सीन ले लिया है और आज मैंने भी वैक्सीन लिया। अब मैं सुरक्षित हूं।

उल्लेखनीय है कि जिले के 2.11 लाख बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए कोरबीवैक्स वैक्सीन लगाया जायेगा।

Share This Article