रांची तमाड़ में हुए सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची टाटा मार्ग रायडीह गांव के पास कार ने एक वाहन में टक्कर मार दी। घटना में अमित सुरी की मौत हो गयी।

बताया गया कि अमित सुरी अपने दोस्त अरविंद प्रधान और कौशल केसरी के साथ बड़ा आमदा खरसावां से रांची जा रहा था।

इसी दौरान रायडीह गांव के पास कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। घटना के बाद कार चला रहे अमित सुरी दब गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तमाड़ थाना को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी ओर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हैं।

Share This Article