शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की।

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा।

मौके पर धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार को हर वर्ग विशेष पर ध्यान देना होगा।

सरकार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में स्थानीय भाषा के अलावा भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका को भी शामिल करना चाहिए।

झारखंड भाषाई दृष्टिकोण से विविध भाषा वाला प्रदेश है। राज्य की सामाजिक और सांस्कृतिक बहुलता की अभिव्यक्ति विभिन्न भाषाओं द्वारा होती है।

भोजपुरी, अंगिका, मैथिली, अंगिका और मगही भाषाओं से जुड़ी जन भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार को विचार करना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में उपेंद्र यादव, श्याम बिहारी नायक, शीतल मुंडा, सुशील कुमार आदि शामिल थे।

Share This Article