DSP रैंक के 41 अधिकारियों के तबादला, मूवमेंट ऑर्डर जारी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Transfer of officers: राज्य सरकार की ओर से तबादला (Transfer) किये गए 41 DSP  का मूवमेंट ऑडर बुधवार को जारी कर दिया गया है।

DGP के आदेश पर IG मानवाधिकार ने यह ऑर्डर जारी किया है। उल्लेखनीय हैं कि 25 सितंबर को सरकार ने DSP रैंक के 41 अधिकारियों का तबादला किया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उनका Movement Order जारी नहीं किया गया था। वहीं दूसरी ओर

सरकार ने मंगलवार की देर रात सात DSP के तबादले के आदेश को विलोपित कर दिया था। जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे DSP जिनके पदस्थापन स्थान पर दूसरे DSP का पदस्थापन हो गया है, परंतु उनका दूसरे जगह पर पदस्थापन नहीं हुआ है, वो पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे।

Share This Article