झारखंड में मौसम फिर लेगा यू-टर्न

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Report : राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में माैसम में उतार चढाव हाेगा। आनेवालों दिनों में अभी हल्की ठंड रहेगी। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की बढोतरी होगी। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार काे दी।

रांची में तापमान सामान्य से अधिक-

रांची और इसके आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हो गया। दोपहर में लोगों को हल्काें गर्मी का भी एहसास हुआ।गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक है।

चाईबासा में उच्चतम तापमान-

वहीं पिछले 24 घंटाें में सबसे अधिक तापमान Chaibasa में 35.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This Article