1 फरवरी को पटना में झारखंड राजद की बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में RJD एक बार फिर अपनी पार्टी को स्थापित करने की तैयारी में जुट जुट गई है। पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव (Lok Sabha Elections and Assembly Elections) को देखते हुए अपने पुराने तेवर में लौटने की तैयारी कर रही है।

इस बाबत राजद के प्रधान महासचिव और गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव (Sanjay Prasad Yadav) ने कहा कि 1 फरवरी को पटना में झारखंड राजद की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

पार्टी एकबार फिर अपनी पैर जमाने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई

बैठक की अध्यक्षता बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) करेंगे। झारखंड के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शामिल होंगे।

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता (Satyanand Bhokta) हैं। वर्तमान महागठबंधन की सरकार में वे श्रम मंत्री हैं। इसलिए पार्टी एकबार फिर अपनी पैर जमाने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है।

Share This Article