झारखंड में यहां लड़का-लड़की को लोगों ने बातचीत करते क्या देखा कि कर दी सारी हदें पार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: जिले के रांगा थाना के चंडोला पहाड़ पर आदिम जनजाति की युवती और दूसरे समुदाय के एक नाबालिग लड़के को आपस में बातचीत करना इतना महंगा पड़ गया कि स्थानीय लोगों ने उनके साथ ज्यादती की सारी हदें पार कर दी।

दोनों को कमरे में बातचीत करते लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सजा के तौर पर दोनों के सिर मुंडाकर जूते की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया।

जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो मामला सामने आया। इतना ही नहीं, अब तो दोनों लड़का-लड़की भी गायब बताये जा रहे हैं।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, लड़का बरहड़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो अपने गांव से करीब तीन किमी दूर चंदोला पहाड़ पर एक राज मिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करने रोज की तरह मंगलवार को भी गया था।

यहां एक आदिवासी युवती के साथ उसे ग्रामीणों ने बातचीत करते हुए पकड़ लिया।

इसके बाद राज मिस्त्री के साथ काम कर रहे तीन अन्य लोग भी मौके से फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने दोनों का सिर मुंडाकर पूरे गांव में घुमाया।

पुलिस को लड़का-लड़की की है तलाश

शाम करीब छह बजे घटना की जानकारी परिजनों को हुई। दोनों के परिजन बुधवार सुबह करीब आठ बजे चंदोला पहाड़ पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि युवक-युवती रात को ही भाग गए हैं।

वहीं, बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक वीडियो के माध्यम से संबंधित लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

ग्राम प्रधान सुरेश मालतो ने बताया कि कल वह बाहर थे। घर आने पर मामले की जानकारी मिली। घटना बेहद निंदनीय है।

Share This Article