
देवघर : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले 2026 का विधिवत शुभारंभ बुधवार को झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हुआ। दीप प्रज्वलन और फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका सिंह पांडे, देवघर विधायक सुरेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

