झारखंड सरकार छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी

झारखंड के छह सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे-केयर और रेडिएशन थेरेपी शुरू करने की तैयारी है। पीपीपी मॉडल से सुविधाएं मिलेंगी, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार राज्य के छह सरकारी अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’ और ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार राज्य के सभी पांच मेडिकल कॉलेजों और रांची जिला मुख्यालय अस्पताल में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर ऐसी सुविधाएं शुरू करने के लिए जल्द एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। सिंह ने कहा कि कैंसर से पीड़ित मरीजों को जिला स्तर पर बेहतर और आसानी से इलाज उपलब्ध होना चाहिए ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

बयान के अनुसार बैठक में ‘रेडिएशन थेरेपी’ के लिए आधुनिक लीनियर एक्सेलेरेटर (एलआईएनएसी) की जरूरत पर भी चर्चा की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि रेडिएशन सेवाएं देने के लिए न केवल मशीनों की बल्कि प्रशिक्षित कर्मचारियों जैसे रेडिएशन विशेषज्ञ, टेक्नीशियन और मेडिकल फिजिसिस्ट की भी जरूरत होती है। बयान के अनुसार बैठक में क्षेत्र में मेडिकल फिजिसिस्ट की कमी को एक बड़ी चुनौती के तौर पर पहचाना गया। इसमें प्रस्तावित रेडिएशन केंद्रों के लिए मेडिकल कॉलेजों को दो समूह में बांटने की योजना पर चर्चा की गई। जमशेदपुर, धनबाद और दुमका के स्वास्थ्य केंद्र एक समूह में होंगे जबकि रांची, हजारीबाग और पलामू दूसरे समूह में होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।