Homeझारखंडझारखंड : बेटे ने मां की हत्या कर घर के आंगन में...

झारखंड : बेटे ने मां की हत्या कर घर के आंगन में जलाई चिता, उसी आग पर मुर्गा सेंककर खाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में एक बेटे के द्वारा अपनी मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

हत्या के बाद घर के आंगन में भी उसने मां की चिता जलाई और उसी पर मुर्गा सेंककर खाया।

घटना के संबंध में मनोहरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे घटना की चश्मदीद गवाह आरोपी युवक के छोटे भाई की पत्नी है।

उसने ही अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों को घटना की पूरी सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव आधे से अधिक जल चुका है और गला से नीचे और जांघ के ऊपर तक का ही कुछ हिस्सा बचा है।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले प्रधान सोय (35) को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रधान सोय पर करीब 4 वर्ष पहले अपने पिता गोपाल सोय की भी हत्या कर देने का आरोप लगा था।

ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मां की हत्या कर दिये जाने के बावजूद कलयुगी पुत्र भागा नहीं, खुद घर के आंगन में ही अपनी मां की चिता जलायी। इतना ही नहीं, उसने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए मां की चिता की आग में ही मुर्गा सेंककर खाया।

इस जघन्‍य वारदात के बाद वह बेटा घर में ही मौजूद रहा। शनिवार की सुबह उसने अपनी मां की अधजली लाश को एक बार फिर घर के चूल्‍हे के पास फेंक दिया। इसके बाद उसकी बहन सोमवारी सोय ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और प्रधान सोय के हाथ-पांव बांध देने के बाद पुलिस को सूचना दी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...