झारखंड राज्य कुश्ती टीम 36वें राष्ट्रीय खेल के लिए घोषित

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: 36वें राष्ट्रीय खेल (36th National Games) का आयोजन 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक गांधीनगर (गुजरात) में होगा। इसमें झारखंड की कुश्ती टीम (Jharkhand wrestling Team) भी भाग लेगी।

इसमें शामिल होने से पूर्व झारखंड के चयनित महिला एवं पुरुष कुश्ती टीम का प्रशिक्षण शिविर 16 सितम्बर से बिरसा मुंडा फ़ुटबॉल स्टेडियम (Birsa Munda Football Stadium) Ranchi में आयोजित किया जायेगा।

प्रशिक्षण शिविर (Training Camp) के बाद झारखंड कुश्ती टीम 27 सितंबर को Ranchi से गांधीनगर के लिए रवाना होगी। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले कुश्ती खिलाड़ियों कस चयन हुआ है।

इनमें पुरुष ग्रीको रोमन टीम अविनाश कुमार, प्रकाश सिंह बादल, राहुल कुमार भीष्म कुमार, शुभम शर्मा, विवेक चौधरी शामिल हैं। स्टैंड बाई में जुगल साव, साहिल अंसारी शामिल हैं।

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि

दूसरी ओर पुरुष फ्री-स्टाइल टीम में नीतीश कुमार, चंदन यादव, मुकुल मिश्रा, इंद्र बहादुर सिंह, राजीव रंजन, कौशल कुमार शामिल हैं जबकि स्टैंड बाई में सत्यम सुमित्रा और अनिकेत कुमार शामिल है।

इसके अलावा महिला वर्ग में राखी तिर्की, मधु तुर्की, उत्सवी चतुर्वेदी, यश्मीना खातून , पूजा रानी, ऐश्वर्या साक्षी और स्टैंड बाई में कोमल मरांडी एवं सरिता उरांव शामिल हैं।

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुरुष ग्रीको रोमन और पुरुष फ्री-स्टाइल में दो स्टैंड बाई सहित आठ-आठ खिलाड़ी शामिल किये गये हैं।

महिला वर्ग में भी कुल आठ खिलाड़ी शामिल हैं।Training Camp में सभी चयनित खिलाड़ियों को भाग लेना है।

Share This Article