दुमका : जामा CO आशीष मंडल की कार पेड़ से टकराई, घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के जामा प्रखंड के अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल सड़क दुर्घटना (Road Accident) में घायल हो गए हैं।

वह अपने निजी कार में थे और खुद ड्राइव कर दुमका लौट रहे थे। इसी बीच उनकी कार एक पेड़ से जा टकरा गई। घायल CO को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है।

घटना जामा थाना क्षेत्र के चिकनिया गांव के समीप घटी। जानकारी के अनुसार 27 मई को प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बूथ निरीक्षण कर लौट रहे थे।

सीओ की स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली

पंचायत चुनाव के मतदान के लिए बनाए गए बूथों का निरीक्षण कर जिला मुख्यालय वापस लौट रहे थे। इस दौरान जामा थाना के चिकनिया गांव के पास दुर्घटना के शिकार हो गये।

जानकारी के मुताबिक अंचलाधिकारी अपनी कार लेकर जब दुमका की ओर आ रहे थे तो उन्हें एकाएक झपकी लग गई और कार पर से नियंत्रण खो देने की वजह से उनकी कार एक पेड़ से जा टकरा गई।

तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें गाड़ी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दुर्घटना की खबर सुन अस्पताल में डीसी रविशंकर शुक्ला और डीडीसी कर्ण सत्यार्थी सीओ की कुशलता जानने पहुंचे। सीओ की स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली।

Share This Article