Homeझारखंडरांची में महिला ने नर्सिंग होम संचालक पर दर्ज कराया रेप का...

रांची में महिला ने नर्सिंग होम संचालक पर दर्ज कराया रेप का केस, अर्धनग्न तस्वीर भी खींचने का लगाया आरोप

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पतरातू निवासी एक महिला ने यहीं पर अपना नर्सिंग होम चलाने ओमप्रकाश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) करने का थाने में केस दर्ज कराया है।

विवाहिता ने केस पिठोरिया थाने में दर्ज कराया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश उसे अपने पिठोरिया स्थित नर्सिंग होम पर ले गया।

वहां ले जाकर उसके साथ जबरन रेप किया और अर्धनग्न उसकी तस्वीर खींच ली। उसने यह भी आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश ने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर फोटो वायरल कर देने की धमकी भी दी।

विवाहिता ने कहा है कि आरोपी से उसकी लंबे समय से जान-पहचान है। इसी साल 12 जनवरी को ओमप्रकाश उसे फोन कर पिठोरिया वाले नर्सिंग होम में काम होने की बात कहकर पतरातू से साथ लेकर गया।

इसके बाद पैसे इनवेस्ट कर दिए

वहां किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर ओमप्रकाश ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे अर्धनग्न कर तस्वीरें भी खींच ली और किसी को इस बारे में बताने पर फोटो को वायरल कर देने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने बताया कि इससे वह इतनी डर गई कि काफी दिन तक पति को घटना की जानकारी नहीं दी। हालांकि बाद में उसने थाने में केस दर्ज करा दिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश के एक स्कूल में वह प्राचार्य के रूप में काम करती थी। कोरोनाकाल में स्कूल बंद हो जाने पर ओम ने उसे नर्सिंग होम खोलने की सलाह दी।

उसने इसके लिए इसमें इनवेस्ट करने को भी कहा। इसके लिए उसने अपनी हजारीबाग की एक जमीन को बेच दिया। इसके बाद पैसे इनवेस्ट कर दिए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...