कोडरमा में बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के पास एक बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान अभिषेक कुमार (35) के रूप में की गई है। घटना रविवार की देर रात की है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने घर से कोडरमा सदर अस्पताल के लिए निकला था। उनकी पत्नी सदर अस्पताल में बतौर स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है।

बताया जाता है कि पत्नी रानी कुमारी की ड्यूटी खत्म होने के बाद वह उसे घर लाने के लिए निकला था। इसी दौरान यात्री बस ने युवक की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग युवक को अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में मामले की जांच की।

Share This Article