लोहरदगा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में छह को उम्रकैद की सजा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: नाबालिग से दुष्कर्म के छह आरोपितों को लोहरदगा सिविल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई गांव का है।

नाबालिग के बर्थडे पार्टी में जाने के दौरान मुख्य आरोपित टाइगर उरांव उर्फ सुमित उरांव ने उसे पहुंचाने के नाम पर अपने छह साथियों के साथ मिलकर 20 सितम्बर, 2020 की देर रात इस घटना को अंजाम दिया था।

पीड़िता जब-जब इनके चंगुल से बचकर भागी थी तब-तब सभी आरोपितों ने उसे ढूंढकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

छह आरोपियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा

सिविल कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा सुनाई है। यह सजा जिला जज प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अखिलेश कुमार तिवारी ने सुनाई है।

उम्रकैद के अलावा इन पर 20-20 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सभी आरोपित बीरेंद्र उरांव, अमित उरांव, बिलेन्द्र उरांव, विशाल भगत, चन्द्रशेखर उरांव, टाइगर उरांव पहले से ही जेल में बंद हैं।

सजा सुनाए जाने के बाद पीड़िता ने कोर्ट से न्याय मिलने की बात कही है।

Share This Article