गुमला सदर प्रखंड के पीठासीन और प्रथम मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सदर प्रखंड के सभी पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों के लिए द्वितीय चरण में निर्धारित प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित किया गया।

सदर प्रखंड के सभी कर्मी जिनकी नियुक्ति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी/ प्रथम मतदान पदाधिकारी के रूप में की गई है आज उन सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर प्रशिक्षक उदय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं दायित्वों को विस्तृत रूप से साझा किया गया।

 चुनावी कार्यों की विस्तृत जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षक द्वारा पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, सभी प्रकार के प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया, मतपत्रों की जानकारी, मतपेटिका को खोलने एवं बंद करने की विधि, प्रपत्र 30/ चेकलिस्ट की जानकारी, मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान की समाप्ति तक होने वाले चुनावी कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

इसके साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षक के पर्यवेक्षण में पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकरियों द्वारा मतपेटिकाओं को खोलने तथा बंद करने की प्रक्रियाओं का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी प्राप्त किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षक उदय, सदर प्रखंड के सभी पीठासीन पदाधिकारी/ प्रथम मतदान पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Share This Article