रांची बुढ़मू इलाके में कोयला लदा ट्रक पलटने से दो मजदूरों की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडण्डा हेन्देगीर में कोयला लदा ट्रक पलटने से सोमवार देर रात दो मजदूरों की मौत हो गयी है।

जबकि तीन मजदूर घायल हो गये है। मृत मजदूरों की पहचान इचापिडी के इश्तियाक खान और चकमे नवाटोली के मनु मुंडा के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

हादसे में दो मजदूर की मौत होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने उमेडण्डा मे सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article