झारखंड : कोर्ट मैरेज के बाद भी साथ नहीं रह पा रहा था टीचर-स्टूडेंट का जोड़ा, पुलिस से लगायी गुहार- हमें साथ रहना है, हमारी सुरक्षा करें

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: पांच महीने पहले कोर्ट मैरेज कर चुका एक प्रेमी जोड़ा रविवार को बाघमारा थाना पहुंचा और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने लगा। इस जोड़े ने अंतरजातीय विवाह किया है।

लड़के के घरवालों को तो इनकी शादी से कोई एतराज नहीं है, लेकिन इस जोड़े के मुताबिक लड़की के घरवालों ने इनकी शादी को स्वीकार नहीं किया है।

दरअसल, बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरयाडीह निवासी युवती हरिणा निवासी राहुल चौरसिया से ट्यूशन पढ़ती थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

दोनों का प्यार परवान चढ़ा और जून 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरेज भी कर लिया। लेकिन, दोनों ने अपने घरवालों को इस शादी के बारे में नहीं बताया। शादी के बाद भी दोनों अपने-अपने घर में ही रह रहे थे।

शादी के पांच महीने बीतने के बाद रविवार को युवती अपने घर से भागकर बाघमारा थाना पहुंच गयी, जहां उसका पति राहुल अपनी मां के साथ पहले से ही मौजूद था।

इस जोड़े ने बाघमारा पुलिस को अपने कोर्ट मैरेज का सर्टिफिकेट भी दिखाया। दोनों ने कहा कि वे दोनों बालिग और साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी। इधर, पुलिस ने लड़की के घरवालों को मामले की जानकारी दे दी है।

Share This Article