झारखंड से अयोध्या के लिए चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन, रांची, बोकारो व जमशेदपुर…

Jharkhand के रांची, बोकारो, टाटा और जमशेदपुर से अयोध्या (Ayodhya) के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। पहली ट्रेन 29 जनवरी को TATA NAGAR रेलवे स्टेशन से अयोध्या के पास स्थित दर्शन नगर रेलवे स्टेशन (Railway station) तक चलेगी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Train Time Table: Jharkhand के रांची, बोकारो, टाटा और जमशेदपुर से अयोध्या (Ayodhya) के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। पहली ट्रेन 29 जनवरी को TATA NAGAR रेलवे स्टेशन से अयोध्या के पास स्थित दर्शन नगर रेलवे स्टेशन (Railway station) तक चलेगी।

फिर पांच फरवरी को बोकारो से दर्शन नगर के लिए Train रवाना होगी। रांची से यह ट्रेन 12 फरवरी को और बालासोर से 16 फरवरी को चलाई जाएगी।

आस्था स्पेशल ट्रेन में केवल दो बोगियां स्लीपर क्लास (Sleeper class) की होंगी। शेष जनरल बोगी लगाई जाएंगी। टोटल 22 बोगियां होंगी।

कुछ दिनों के लिए रेगुलर परिचालन

29 जनवरी और 19 फरवरी को TATA से दिन में 11.50 बजे खुलेगी व दर्शन नगर स्टेशन सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी।

31 जनवरी और 21 फरवरी को दर्शन नगर से TATA के लिए सुबह 8 बजे खुलेगी और रात 11 बजे पहुंचेगी।

5 और 26 फरवरी को बोकारो से दर्शन नगर के लिए दोपहर 3.15 बजे खुलेगी और सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी।

7 और 24 फरवरी को दर्शन नगर से बोकारो सुबह 8 बजे खुलेगी व शाम 7.35 बजे पहुंचेगी।

12 फरवरी को रांची से दर्शन दिन के 12.45 बजे खुलेगी और रात 3.20 बजे पहुंचेगी।
14 फरवरी को दर्शन नगर से रांची के लिए सुबह 8 बजे खुलेगी व रात 10.10 बजे पहुंचेगी।

16 को बालासोर से दर्शन नगर सुबह 10.30 बजे चलेगीी व रात 3.20 बजे पहुंचेगी।
18 फरवरी को दर्शन नगर से बालासोर तक सुबह 8 बजे खुलेगी और रात 1.05 बजे पहुंचेगी।

Share This Article