झारखंड आदिवासी महोत्सव में दिखेगी जनजातीय संस्कृति की रंगीन झलक

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की आदिवासी संस्कृति, कला और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मोरहाबादी मैदान समेत कई स्थानों पर महोत्सव को लेकर उत्साह है। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद राज्यपाल पहुंचेंगे। संथाली कलाकार पारंपरिक तरीके से लोटा पानी से उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद पाइका नृत्य दल प्रस्तुति देगा। मुख्य अतिथि प्रदर्शनी, वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव, इमर्सिव जोन और चित्रकला शिविर का उद्घाटन करेंगे।

महोत्सव में झारखंड के साथ देश के अलग-अलग राज्यों के आदिवासी कलाकार भी अपनी कला और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। नागपुरी गीत, पाइका, झूमर, छऊ और करमा नृत्य कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। पद्मश्री मुकुंद नायक और नितेश कच्छप की खास प्रस्तुतियां भी होंगी। रात 8:15 बजे ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस आयोजन के जरिए लोगों को आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।