लोहरदगा में PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार पीएलएफआई संगठन के सदस्यों में किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडिह निवासी संदीप भगत (23) एवं किस्को अम्बा टोली निवासी अबारिक अंसारी उर्फ छोटू (23) है।

सोमवार को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य संदीप भगत को चतरा से जबकी अबारिक अंसारी को टंडवा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार नक्सली संगठन के सदस्यों पर कई अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं ये लोग कई बार पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

संदीप भगत पर कुडू में दो मामले, किस्को में दो मामले , लोहरदगा एवं सेन्हा में एक मामला एवं नामकुम एवं चंदवा थाना में कई अलग-अलग धाराओ में मामला दर्ज हैं।

जबकी अबारिक अंसारी पर कुडू थाना में एक मामला, किस्को में दो मामला एवं गुमला व लोहरदगा थाना में आर्म्स एक्ट का कांड दर्ज हैं।

वही अबारिक अंसारी को कुडू थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली अदद 8 एमएम की गोली, पीएलएफआई का रसीद 100 पिस, पोस्टर, पर्ची, हरा, पिला, उजला कुल 10 पिस एवं एक व्यवसायी के नाम की धमकी भरा पत्र बरामद किया गया।

Share This Article