कांग्रेस में शामिल हुए झारखंड वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर साहू

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Vaish Morcha President Maheshwar Sahu joins Congress: प्रदेश कांग्रेस के तत्वाधान में शुक्रवार को मिलन समारोह का आयोजन कांग्रेस भवन रांची में किया गया।

मिलन समारोह में झारखंड वैश्य मोर्चा (Jharkhand Vaish Morcha) के अध्यक्ष महेश्वर साहू ने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री Subodh Kant Sahay ने माला पहनाकर महेश्वर साहू और उनके समर्थकों को कांग्रेस के सदस्यता दिलाई।

मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) से प्रभावित होकर और देश के वर्तमान माहौल को देखते हुए महेश्वर साहू ने अपने लोगों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

देश के वर्तमान हालात में अच्छे भविष्य के लिए राहुल एक उम्मीद की किरण के रूप में देशवासियों को नजर आ रहे हैं। महेश्वर साहू लगातार अपने समाज की बातों को उठाते रहे हैं और अपने समाज के हित के लिए मांगों को मजबूती के साथ उठाते रहे हैं।

Rahul Gandhi ने भी पूरे देश की जनता के सामने कांग्रेस का स्पष्ट नजरिया Manifesto के माध्यम से भी रख दिया है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, जब से कांग्रेस ने जनता के सामने महंगाई, बेरोजगारी,जातिगत जनगणना, पांच न्याय 25 गारंटी को जनता के सामने पूरे Road Map के साथ पेश किया है तब से भाजपा की आंखों से नींद उड़ गई है।

Share This Article