झारखंड : मंदिर के पुजारी के साथ पुलिसवाले का गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहेबगंज: साहेबगंज पुलिस लाइन के शिव मंदिर के पुजारी के साथ एक सिपाही द्वारा गाली गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ है।

घटना बुधवार की बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पांडे ने घटना की जानकारी देते हुए जिरवाबाड़ी थाना में कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया है।

आवेदन में बताया गया है कि सुरेंद्र नाथ यादव नामक सिपाही नशे में धुत होकर शाम 6:30 बजे मंदिर प्रांगण में आ गया और पुजारी के साथ गाली गलौज करने मना करने के बावजूद वह नहीं माना।

मना करने पर भी गाली गलौज करता रहा।

थोड़ी देर गाली गलौज करने के बाद वह वहां से चला गया।

वीडियो में सिपाही द्वारा मंदिर को खाली करने के लिए पुजारी को कहा जा रहा था। सिपाही के पक्ष को यहां नहीं रखा जा सका , क्योंकि उससे संपर्क नहीं हो सका।

Share This Article