पांचवें दिन भी सदन की कार्यवाही के प्रारंभ से ही शुरू हो गया हंगामा,12:30 बजे तक…

प्रदीप यादव ने कहा, बाबूलाल मरांडी ने कल आसान पर आक्षेप लगाया है कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया। यह सदन की अवमानना है। कार्रवाई होनी चाहिए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Vidhansabha : गुरुवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Jharkhand Assembly Winter Session) का पांचवा दिन प्रारंभ हुआ। सदन की कार्यवाही के प्रारंभ में ही हंगामा शुरू हो गया।

प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) ने कहा, बाबूलाल मरांडी ने कल आसान पर आक्षेप लगाया है कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया। यह सदन की अवमानना है। कार्रवाई होनी चाहिए।

वेल में आकर शोर मचाने लगे भाजपा के विधायक

अमर बाउरी ने कहा, सदन के बही-खाते में बाबूलाल मरांडी अभी भी JVM के विधायक हैं। वे राजधनवार से 4 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी उन्हें सदन में बोलने क्यों नहीं दिया जाता। सत्ता पक्ष क्यों उनसे इतना खौफ खाता है।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल (Babulal) पर आरोप लगाने के लिए प्रदीप यादव सदन में माफी मांगें। इसके बाद भाजपा के सारे विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। तब स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12,30 तक के लिए स्थगित कर दी।

Share This Article