घने कोहरे के कारण रांची आने-जाने वाली 13 विमानें हुई रद्द, जानिए आज और कल कैसा रहेगा मौसम…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : राजधानी Ranchi समेत झारखंड (Jharkhand) के विभिन्न जिलों में कल सोमवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिनभर मौसम (Weather) खराब रहा।

सुबह से ही आसमान में बादल और घने कोहरे छाए रहे। वहीं करीब 8:00 बजे के बाद से कई जगहों पर बारिश भी हुई।

मौसम में खराबी के कारण आठ विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। रांची आने-जाने वाले कुल 13 विमानों को घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया तो वहीं कुछ विमानों को डायवर्ट करना पड़ा।

येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गहरे कोहरे का प्रकोप दूसरे दिन मंगलवार को भी रहेगा। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसका असर विशेषकर दक्षिण-पूर्वी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा।

जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने रांची के लिए 11 दिसंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इससे ठंड में वृद्धि होगी। विभाग के अनुसार रांची का न्यूनतम पारा बुधवार को दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।

यह तापमान क्रमवार 12 डिग्री और 10 डिग्री से होते हुए सीधे नौ डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच सकता है। हालांकि उस दिन भी सुबह में कोहरा रहेगा। रांची में ज्यादा ठंड सुबह और रात के समय लगेगी।

Share This Article