झारखंड में अभी अपने पूरे तेवर में दिख रही गर्मी, 14 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : थोड़ा उतार-चढ़ाव के बाद भी अभी झारखंड में गर्मी अपने पूरे देवर में दिख रही है।

मौसम विभाग (Weather Department) से मिल रही जानकारी के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में बुधवार को पारा 40 डिग्री के पार रहा। गुरुवार को भी तपिश का मिजाज इसी तरह का बना हुआ है।

सबसे विकट स्थिति पलामू (Medininagar) और गढ़वा में देखी जा रही है। गढ़वा में पारा 43.9 डिग्री, मेदिनीनगर में 43 डिग्री और सरायकेला में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। उमस के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

राज्य के जिन जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा, उनमें गढ़वा, मेदिनीनगर, लातेहार, सरायकेला, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, चतरा, गुमला, प सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, जमशेदपुर जिले शामिल हैं।

पलामू और आसपास के इलाकों में तीन दिनों तक रहेगा लू का प्रकोप

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पलामू और आसपास के जिलों में अगले चार दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। गुरुवार को भी Heat Wave का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिन तीन डिग्री तक पारा बढ़ सकता है, लेकिन आंधी-बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

लगातार हो रहा मौसम में बदलाव

मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से बताया गया है कि पश्चिमी हवा का प्रवाह झारखंड की ओर है। वहीं समय-समय पर बंगाल की खाड़ी से होकर आनेवाली हवा के कारण राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

यही वजह है कि कभी तेज गर्मी पड़ रही है तो कभी बादल और हवा के कारण राहत भी मिल रही है।

सात से नौ जून तक संथाल के जिलों को छोड़कर राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में गर्मी जहां बढ़ेगी, वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और पश्चिमी भाग को छोड़कर रांची समेत कोल्हान के विभिन्न इलाकों में मौसम के बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा।

उड़ गईं 100 मकानों की छतें

जानकारी के अनुसार, लातेहार के बरवाडीह प्रखंड में बुधवार की शाम आंधी ने जमकर तबाही मचाई। मोरवाई, बढनियां और सैदुप गांव में 100 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा।

खपड़ैल और Asbestos छतें उड़ गईं। दर्जनों पेड़ गिरने से जहां कई सड़क जाम हो गईं, वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। मोरवाई के मुखिया आशीष सिंह ने बताया कि आंधी अपराह्न तीन से चार बजे तक चली।

Share This Article