जमशेदपुर वासियों के लिए जानलेवा साबित हो रही लू, 45 साल की महिला ने तोड़ा दम, आज बारिश की आशंका

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : पूरे Jharkhand में गर्मी का रौद्र रूप दिख रहा है। जमशेदपुर (Jamshedpur) वासियों को लू का प्रभाव सता रहा है।

जानकारी के अनुसार, Jamshedpur में लू से 45 साल की एक महिला की मौत (Death) सूचना आई है। धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन (Dhalbhumgarh Railway Station) की बेंच पर गिरी महिला का शव RPF ने बरामद किया। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

आज का मौसम कुछ कूल

इधर, रविवार को राज्य के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ।

46 डिग्री पारा के साथ बहरोगाड़ा सबसे गर्म रहा, जबकि जमशेदपुर में पारा 44.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को मौसम बदलेगा। बारिश के आसार हैं। सोमवार की सुबह का मौसम कुछ कूल दिखाई पड़ा।

आज रांची में हो सकती है बारिश

राजधानी Ranchi में सोमवार को भी दोपहर से पहले गर्मी आम लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

दोपहर बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद  के अनुसार, दोपहर बाद बादल छाएंगे।

गरज के साथ रांची और आसपास के क्षेत्रों समेत राज्य के दक्षिणी भाग में बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव का आने का पूर्वानुमान है।

इसके प्रभाव से रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। लेकिन इसके बाद मौसम साफ होते ही तापमान फिर से बढ़ेगा।

Share This Article