रांची और आसपास के इलाकों में होगी बारिश, अगले 2 दिनों तक…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather : राजधानी Ranchi में सोमवार को मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, बादल छाएंगे।

गरज के साथ रांची और आसपास के क्षेत्रों समेत राज्य के दक्षिणी भाग में बारिश भी हो सकती है।

इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक रहने की संभावना व्यक्त की है।

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश (Rain) होने का अनुमान है।

रविवार को Ranchi का तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव होगा।

आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

इसके बाद अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।

अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची ने कहा कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव का आने का पूर्वानुमान है।

इसके प्रभाव से रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। लेकिन इसके बाद मौसम साफ होते ही तापमान फिर से बढ़ेगा।

Share This Article