साइक्लोन ‘दाना’ का भयंकर रूप में दिखने लगा प्रभाव, तेज हवाएं और भारी बारिश…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cyclone Dana : 24 से 25 अक्टूबर के बीच साइक्लोन ‘Dana’ का प्रभाव भयंकर रूप में सामने आने लगा है। Odisha और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज गति से चक्रवातीय हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में Heavy Rain भी हो रही है।

रांची और कोल्हान में अधिक असर

झारखंड में इसका असर Ranchi सहित कोल्हान प्रमंडल और उससे सटे जिलों में भी देखा जा रहा है। रांची में भी तेज हवाएं चल रही हैं और रुक रुक कर बारिश हो रही है।

कोल्हान प्रमंडल में सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। रांची में स्कूल खुले हैं।

मौसम केंद्र, रांची इस साइक्लोनिक स्टॉर्म के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। मौसम केंद्र रांची ने आज के लिए राज्य के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमेड़गा और सरायकेला खरसावां के लिए अत्यधिक भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (60 KMPH से हवा के झोंके) से तेज हवाएं चलने का ऑरेज अलर्ट जारी किया है।

रांची सहित 10 जिलों में येलो अलर्ट

रांची सहित 10 ऐसे जिले हैं, जहां इस तूफान के चलते तेज हवाएं चल रही हैं और रुक रुक कर वर्षा हो रही है। इन 10 जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ-साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिन जिलों में आज येलो अलर्ट है उसमें गुमला, लोहरदगा, खुंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिले शामिल हैं।

28 को खत्म होगा असर

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दाना का सबसे अधिक प्रभाव 25 अक्टूबर को दिखेगा, 26 -27 अक्टूबर को यह कमजोर पड़ता दिखेगा और इसका प्रभाव कुछ जिलों में दिखेगा।

28 अक्टूबर से आसमान साफ और मौसम शुष्क हो जाएगा।

Share This Article