झारखंड : कल से फिर बदलेगा मौसम का रंग-ढंग, 3 दिनों तक रहेगी तीखी धूप और…

राज्य में पिछले 24 घंटों में झारखंड (Jharkhand) के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के दरीसाई में 36.4 mm हुई

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पिछले कई दिनों से मौसम (Weather) में उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने यह अनुमान जाहिर किया है कि राजधानी रांची (Ranchi) समय झारखंड (Jharkhand) के अन्य हिस्सों में रविवार से मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।

यह मौसम का नया रंग-ढंग है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) के अनुसार, आसमान साफ होने से सीधी धूप आएगी और तापमान में वृद्धि होगी।

रांची का तापमान अगले चार दिनों के दौरान 34 डिग्री तक बढ़ सकता है। जमशेदपुर (Jamshedpur) और मेदिनीनगर समेत अन्य शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ेगा।

झारखंड : कल से फिर बदलेगा मौसम का रंग-ढंग, 3 दिनों तक रहेगी तीखी धूप और…- Jharkhand: Weather will change again from tomorrow, scorching sun will remain for 3 days and…

कहां-कहां हुई कितनी बारिश

राज्य में पिछले 24 घंटों में झारखंड (Jharkhand) के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के दरीसाई में 36.4 mm हुई।

इसके अलावा घाटशिला, जमशेदपुर, कोडरमा में 30.0 mm से अधिक बारिश हुई। गुमला, साहिबगंज, खरसावां (Kharsawan), गिरिडीह में 20.0 मिमी बारिश हुई। सिंहभूम, बोकारो, डालटनगंज, रामगढ़ (Ramgarh) में अच्छी बारिश हुई।

रांची में 16.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लोहरदगा (Lohardaga), जामताड़ा, चतरा, गढ़वा से लेकर हर हिस्से में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान लातेहार के बालूमठ और जमशेदपुर में आंधी भी चली, इसकी रफ्तार 65 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।

झारखंड : कल से फिर बदलेगा मौसम का रंग-ढंग, 3 दिनों तक रहेगी तीखी धूप और…- Jharkhand: Weather will change again from tomorrow, scorching sun will remain for 3 days and…
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री में)

शहर – अधिकतम – न्यूनतम

रांची – 30.4- 15.8

जमशेदपुर – 28.5 – 18.8

डालटनगंज – 33.6 – 19.1

Share This Article