झारखंड

अब झारखंड में सरकारी स्कूलों के बच्चों को एक घंटा लेट से मिलेगा Mid Day Meal, मॉर्निंग होने के कारण बदला टाइम

रांची : Jharkhand के सरकारी स्कूलों (Government Schools) में एक अप्रैल से स्कूल का समय मॉर्निंग (Morning) होने के कारण प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को Mid Day Meal एक घंटा लेट से मिले मिलेगा।

पहले यह समय 10:00 बजे था, जबकि अब इसके प्रारंभ का समय 11:00 बजे रखा गया है।

इसका मतलब है कि Morning में बच्चे 10:00 बजे तक भूखे रहकर ही पढ़ाई करते रहेंगे।

6:30 बजे सुबह में ही बच्चों को चलना होगा घर से

Morning में स्कूल सुबह सात बजे चलेंगे। ऐसे में बच्चों को साढ़े छह बजे तक अपने घरों से चलना होगा।

6:30 बजे गरीबों के बच्चे अपने घर से नाश्ता करके स्कूल चलेंगे, ऐसा आसान नहीं लगता। तमाम बच्चे घर से बिना खाए भी स्कूल जा सकते हैं।

जब बच्चों को Mid Day Meal 11:00 बजे मिलना शुरू होगा, तब तक खाली पेट रहना बच्चों की सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा।

पहले 9:30 बजे मिलता था मिड डे मील

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने पुराने समय पर मॉर्निंग क्लास करने और स्कूलों का संचालन करने की शिक्षा विभाग (Education Department) से मांग की है।

पूर्व में मॉर्निंग में स्कूलों का संचालन सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े 11 बजे था। इसमें साढ़े नौ बजे Mid Day Meal बच्चों को मिलता था।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लागू रहने से जो बच्चे खाली पेट भी घर से आएंगे उन्हें जल्द ही Mid Day Meal दे दिया जाएगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker