झारखंड : रॉन्ग नंबर ने उजाड़ दिया बसा-बसाया परिवार, 3 बच्चों की मां हुई प्रेमी संग फरार

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: अनजान नंबर से आए Call पर बात करने से 3 बच्चों की मां को युवक से प्यार हो गया। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी (Lover) संग फरार हो गई।

महिला के पति ने महिला को बहुत ढूंढा, जब कहीं महिला का पता नहीं चला तो पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पता चला है कि महिला अपने प्रेमी  के साथ चेन्नई में है।

पुलिस ने दोनों को वापस बुलाया। लेकिन अब पति महिला को अपने साथ नहीं रखना चाहता। वहीं दूसरी ओर महिला भी प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि रॉंग नंबर से हुआ ये इश्क महज 3 महीने पुराना है। ये पूरा मामला झारखंड के पलामू (Palamu) जिले का है। रॉंग नंबर से जिस युवक के साथ विवाहिता को प्यार हुआ वो मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। चेन्नई में नौकरी करता है।

दोनों की लगातार होने लगी फोन पर बात

मिली जानकारी के अनुसार महिला के मोबाइल पर 3 महीने पहले रॉंग नंबर से एक युवक का फोन आया। उस युवक के साथ महिला की बातचीत शुरू हो गई।

बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों दोस्त बन गए और जल्दी ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रॉंग नंबर से हुआ ये प्यार इतना गहराया कि महिला अपने पति और 3 बच्चों को ही भूल गई।

जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ घर बसाने का फैसला कर लिया। दिलचस्प बात ये है कि विवाहिता का युवक के साथ प्रेम-प्रसंग (Love Affairs) चलता रहा लेकिन उसके पति या ससुराल वालों को तनिक भी भनक नहीं लगी। जब पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी।

1 सप्ताह की जांच-पड़ताल में चला महिला का पता

पत्नी के अचानक गायब हो जाने से परेशान पति मेदिनीनगर थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। और पुलिस से आग्रह किया कि जितनी जल्दी हो सके उसकी पत्नी का पता लगाया जाए।

जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। महिला का पता लगाने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया। तकरीबन 1 सप्ताह की जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि महिला चेन्नई में है।

जिसके बाद पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पुलिस ने महिला से बातचीत की और उसे पति के साथ पलामू आने को राजी किया।

महिला अपने पति के साथ मेदिनीनगर पहुंची। वहां महिला के पति को भी बुलाया गया। यहां पहली बार पति को पत्नी के किसी युवक के प्रेम में पड़े होने की जानकारी मिली। नाराज पति ने पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया। वहीं, महिला ने भी कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

3 महीने पहले महिला गई थी वाराणसी

पुलिस ने बताया कि करीब 3 महीने पहले महिला वाराणसी गई। यहां उसकी मुलाकात राजस्थान निवासी अपने प्रेमी से हुई। वाराणसी से ये प्रेमी जोड़ा चेन्नई चला गया।

इधर, परेशान पति उसे ढूंढ़ता रहा और आखिरकार थक-हारकर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ना तो पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने को तैयार हुई और ना ही पति उसे अपनाने को तैयार हुआ। इस प्रकार एक रॉंग नंबर (Wrong Number) ने एक बसा-बसाया परिवार उजाड़ दिया। इस खबर को लेकर इलाके चर्चा का माहौल गर्म है।

Share This Article