झारखंड : नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: ओड़गा ओपी क्षेत्र के ढिंगुरपानी गांव में 15 वर्षीय नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ओड़गा ओपी में ढिंगुरपानी गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके भतीजे महादेव प्रधान ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के पिता ने इसके बाद उसे किसी को बताने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ पुन: घटना को अंजाम देने की भी कोशिश की। इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए ओड़गा ओपी प्रभारी ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी महादेव प्रधान (25) (ढिंगुरपानी ओड़गा निवासी) को पपरापानी लोदरोडीपा जंगल से गिरफ्तार किया।

इस मामले को लेकर में जलडेगा (ओड़गा ओपी) थाना कांड संख्या-47/2021, 06.10.2021, धारा-376 (सी) भादवि एवं 4/6/8 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

Share This Article