क्राइमझारखंड

झारखंड : प्रेम प्रसंग में युवक ने की आत्महत्या, अप्रैल में होनी थी शादी

गिरिडीह: हिरोडीह थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग में अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

 कोदम्बरी सिहोडीह निवासी सुरेश प्रसाद वर्मा का एकलौता पुत्र था पंकज कुमार वर्मा।

पंकज की मां रुपनी देवी ने बताया कि किसी लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।

 हम लोगों ने परेशानी की वजह जानने का प्रयास भी किया पर कुछ भी बताने से वह इंकार करता रहा।

अचानक मंगलवार को अपने साथियों के साथ घूमकर घर आया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

घर के एक बच्चे ने खेत जाकर हमें जानकारी दी। हम हड़बड़ाहट में घर आए और दरवाजा खोलने को कहने लगे पर अंदर से कोई आवाज नहीं आया।

छत के माध्यम से दरवाजा खोला तो फांसी पर लटका मिला।

लड़के की मां ने यह भी बताया कि बेटा का विवाह नवडीहा थाना क्षेत्र के कुमदाटांड ग्राम में लड़का के रजामंदी से तय हुआ था।

अप्रैल में शादी होनी थी। लड़की द्वारा दिए गए कई पत्र भी बरामद किए जाने की बात कही गयी है जो पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने कहा कि युवक की मौत फांसी लगाने से हुई है।

पर क्यों फांसी लगाया गया इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल मृतक का शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है।

युवक की मौत के बाद पूरे घर में मातम छा गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker