
रांची: झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस में बड़ा फैसला लिया गया है। संगठन के अध्यक्ष कुमार गौरव का पद अगले आदेश तक होल्ड पर रख दिया गया है। यह कार्रवाई अनुशासनहीनता के आरोपों के बाद की गई है। यह आदेश यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जारी किया है।
धनबाद की घटना के बाद शुरू हुआ मामला
जानकारी के मुताबिक जून के पहले सप्ताह में धनबाद के सर्किट हाउस में हुई एक घटना के बाद यह पूरा मामला सामने आया। आरोप है कि वहां नशे की हालत में कुमार गौरव ने प्रदेश प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
घटना के बाद प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने इस मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी। इसके बाद झारखंड यूथ कांग्रेस की अनुशासन समिति को जांच सौंपी गई। समिति की रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया कि कुमार गौरव का पद फिलहाल होल्ड पर रखा जाए।

