JMM जिला अध्यक्ष ने राहे प्रखंड समिति को किया पुनर्गठित, सभी पदाधिकारियों को..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Reorganized Rahe Block : JMM रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम (Mustak Alam) ने बुधवार को राहे प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया है। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राहे प्रखंड (Rahe Block) समिति का पुनर्गठन किया गया है। आशा करता हूं की सभी पदाधिकारी पार्टी संविधान के दायरे मे रहकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने मे अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि नवगठित JMM राहे प्रखंड समिति संदीप अहीर को अध्यक्ष और रामेश्वर मुंडा, मोतीलाल महतो एवं उपेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि सोनाराम मुंडा को सचिव बनाया गया है। इसीप्रकार कोषाध्यक्ष लखन मुंडा, सह कोषाध्यक्ष परेश मुंडा,संयुक्त सचिव जनार्धन अहीर,कार्यकारिणी सदस्य मनीजर लोहरा, विसंबर उरांव, हीरालाल पातर, रामसिंह मुंडा को बनाया गया है।

TAGGED:
Share This Article