CM हेमंत को भेजे जा रहे ED के समन पर भड़के झामुमो कार्यकर्ता, मशाल जुलूस…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ED की ओर से लगातार भेजे जा रहे समन के विरोध में शनिवार को JMM नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोडरमा (Koderma) जिले झुमरीतिलैया कला मंदिर से मशाल जुलूस निकाला।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Summons CM Hemant: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ED की ओर से लगातार भेजे जा रहे समन के विरोध में शनिवार को JMM नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोडरमा (Koderma) जिले झुमरीतिलैया कला मंदिर से मशाल जुलूस निकाला।

केंद्र की BJP सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

इसके माध्यम से JMM ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व JMM के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय ने किया। मशाल जुलूस झुमरीतिलैया कला मंदिर से निकल कर ओवर ब्रिज होते हुए झंडा चौक पहुंची। JMM के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की BJP सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि केंद्र की सरकार चुनी हुई हेमंत सरकार को अस्थिर करना चाहती है।

मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करना चाहती है BJP

इस दौरान झंडा चौक पर JMM जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की चुनी हुई हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने में लगी है। BJP की केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है।

गैर BJP शासित राज्यों में ED, CBI और NDA जैसी एजेंसियों को दमन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। BJP अपनी राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए ऐसा कर रही है। JMM इसका विरोध करेगा। जिला प्रवक्ता संजय साजन व शशिकांत पांडे ने कहा कि केंद्र की BJP सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की छवि धूमिल करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सम्मान को ठेस पहुंचाने और चरित्र पर दाग लगाने की उनकी कोशिश को JMM बर्दाश्त नहीं करेगा।

हेमंत सोरेन की सरकार सर्वजन पेंशन, ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) सहित कई योजनाओं को लागू कर चुनाव पूर्व जनता से किया अपना वादा निभा रही है। यही BJP को खटक रहा है।

Share This Article