जॉन अब्राहम ने खत्म की एक विलेन रिटर्न की शूटिंग, सेट से सामने आईं तस्वीरें

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड डेस्क: फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी आगामी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ की शूटिंग खत्म कर ली है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने सोशल मीडिया के जरिये दी है।

मोहित सूरी ने सेट से जॉन अब्राहम की कुछ तस्वीरें साझा की हैं ,जिनमें से एक में वह फिल्म के क्रू मेंबर के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं।

‘एक विलेन रिटर्न’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगे।

इस फिल्म को एकता कपूर और भूषण कुमार संयुक्त रुप से प्रोड्यूस करेंगे, जबकि फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 8 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म एक विलेन रिटर्न साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में नज़र आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Share This Article