JPSC-JSSC आंदोलन: सोनम वांगचुक से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की वीडियो कॉल पर बात, आग्रह पर पिया पानी

जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उनके आग्रह पर जल ग्रहण किया और आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत की। करीब आधे घंटे तक चली इस बातचीत में सोनम वांगचुक ने आंदोलन और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बताया गया कि सोनम वांगचुक ने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखने की सलाह दी और देवेंद्र नाथ महतो का हौसला बढ़ाया। बातचीत के दौरान उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण भी किया।
इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक को रांची आकर आंदोलन कर रहे छात्रों का मनोबल बढ़ाने का निमंत्रण भी दिया।
बुधवार को सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन रहा। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक उनका सत्याग्रह और भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Share This Article