JPSC ने जारी किया PCS प्रीलिम्स का रिजल्ट, 7011 अभ्यर्थी सफल, देखिए कट ऑफ लिस्ट

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JPSC PCS Prelims Result : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सोमवार की देर शाम संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट (Result) जारी कर दिया।

इस परीक्षा में 7011 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य (Mains) परीक्षा 22, 23, 24 जून को आयोजित हो सकती है।

बताते चलें 342 पदों के लिए 17 मार्च को प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा हुई थी। इसमें 3,20,661 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

महिला अभ्यर्थियों में 1159 सफल रहीं।

क्षैतिज आरक्षण के तहत आदिम जनजाति के 16, खेलकूद कोटा के 60, दृष्टि निशक्त 62, बधिर निशक्त 46, चलन निशक्त के 45, बौद्धिक निशक्त के 48 अभ्यर्थी चुने गए।

रिजल्ट के प्रकाशन में आयोग की अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा, सदस्य डॉ अजीता भट्टाचार्य, सदस्य डॉ जमाल अहमद,सचिव अक्षय सिंह, परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा की भूमिका रही।

कटऑफ लिस्ट

कोटि     कटऑफ    कुल पास

अनारक्षित    246    1972

BC-1     246    1420

BC -2    246    1009

EWS     246    512

SC       236    508

ST       224    1590

इस बार JPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम के तहत 342 पद भरे जाएंगे।

पदों का ब्योरा

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) – 35

राज्य कर पदाधिकारी – 56

कारा अधीक्षक – 2

झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10

जिला समादेष्टा – 1

सहायक निबंधक – 8

श्रम अधीक्षक – 14

प्रोबेशन पदाधिकारी- 6

उत्पाद निरीक्षक – 3

वेतनमान:-

1 उप समाहर्त्ता 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

2 पुलिस उपाधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

3 राज्य-कर पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

4 काराधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

5 झारखण्ड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटि) 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

6 जिला समादेष्टा 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

7 सहायक निबंधक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

8 श्रम अधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

9 प्रोबेशन पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4800

10 निरीक्षक उत्पाद 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4200

Share This Article