JSSC CGL पेपर लीक केस में CID ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (JSSC) CGL परीक्षा पेपर लीक मामले में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। CID ने दो मुख्य आरोपियों, गौरव कुमार और अभिलाष कुमार, के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य सबूत कोर्ट में पेश किए गए हैं।

चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल था।

हालांकि, कोर्ट ने अभी तक चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है, लेकिन जल्द ही अन्य आरोपितों के खिलाफ समन जारी हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में रांची की विशेष CID कोर्ट ने गौरव और अभिलाष की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

2024 में JSSC-CGL परीक्षा में हुआ था बड़ा फ्रॉड

पिछले साल 21 और 22 सितंबर 2024 को झारखंड के सभी जिलों में JSSC-CGL परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी और पेपर लीक के नाम पर पैसे वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया।

CID की जांच में खुलासा हुआ कि एक गिरोह ने परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र देने के नाम पर मोटी रकम वसूली थी। इस केस में अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share This Article