
Manoharpur Saranda Bomb Defused : पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपोखरी (मुण्डा टोला) में 23 जून 2026 को एक बड़े आकार का विस्फोटक वस्तु पाया गया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक बम की लंबाई लगभग 56 सेंटीमीटर, व्यास 42.5 सेंटीमीटर और वजन करीब 20-25 किलोग्राम आंका गया।
मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से इलाके की घेराबंदी की गई और विस्फोटक को सुरक्षित स्थान पर रखा गया। आज (26 जून) पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चाईबासा, एसडीपीओ मनोहरपुर, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, मुखिया और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में भारतीय सेना की BDDs टीम ने इसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज़ कर नष्ट कर दिया। डिफ्यूज़ के दौरान किसी भी ग्रामीण के जान-माल को कोई क्षति नहीं हुई।
पुलिस और प्रशासन की तेज़ कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

