झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में छिड़ी जंग! राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी जान से मारने की धमकी

झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों के बीच बढ़ती दुश्मनी अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। राहुल सिंह की खुली धमकी के बाद गैंगवार की आशंका और गहरा गई है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के अपराध जगत में दो कुख्यात गैंगस्टरों के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। विदेश में बैठकर झारखंड के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने वाले दो बड़े अपराधी गिरोहों के बीच बढ़ती तनातनी ने गैंगवार की आशंका को और गहरा कर दिया है। इस बीच गैंगस्टर राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रिंस खान को खुलेआम जान से मारने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है।

राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “प्रिंस खान तैयार रहो। मेरे देश, मेरे काम और मेरे लोगों से उलझने की कीमत तुम्हें जल्द चुकानी पड़ेगी। दुनिया के जिस भी कोने में रहोगे, वहीं मारेंगे। दूसरों के परिवार की चिंता करने से पहले अपनी फैमिली की सुरक्षा का इंतजाम कर लो। बहुत जल्द तुम्हारा हिसाब होगा।” अपने धमकी भरे पोस्ट में राहुल सिंह ने धनबाद का भी जिक्र किया। उसने लिखा, “प्रिंस खान होश में रहना। धनबाद से मारते-मारते पाकिस्तान तक पहुंच जाएंगे।”

यह पोस्ट सामने आने के बाद झारखंड के अपराध जगत में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों गैंगों के बीच पहले से चल रहा तनाव अब और बढ़ सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक पुलिस या किसी संबंधित एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।