झारखंड

रांची में इस महिला से जरा बचके रहना, झांसे में आए तो लाइफ बर्बाद

रांची: राजधानी रांची में घूम-घूम कर एक महिला द्वारा नशे का इंजेक्शन बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस को जैसे ही ऐसी महिला की जानकारी मिली, छापेमारी कर उसे किशोरगंज से गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला रितिका राज को जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि महिला ने कई युवाओं को नशे का सामान बेचकर उनकी लाइफ को बर्बाद कर दिया हैञ

चेतावनी! कृपया खबर को कॉपी पेस्ट न करें, लिंक के साथ ही आगे फॉरवर्ड या शेयर करें।

कई दिनों से कर रही थी नशे का कारोबार

जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कई दिनों से घूम-घूम कर लोगों के बीच कोरेक्स समेत अन्य कई नशीली दवाओं और इंजेक्शन की बिक्री कर रही थी।

पुलिस को जैसे ही आरोपी महिला के बारे में जानकारी मिली, छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या-क्या हुआ बरामद

गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने 14 बोतल कोरेक्स, 6 पत्ता नशीली टैबलेट और 16 इंजेक्शन बरामद की है।

कोरोना जांच रिपोर्ट मिलते ही आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker