कंगना रनौत 42,851 वोटों से आगे, कहा – “यह मेरी जन्मभूमि….”

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्‍याशी विक्रमादित्‍य से है। बताते चलें विक्रमादित्‍य पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। लेकिन इसके बावजूद रुझानों में कंगना आगे चल रही हैं।
कंगना रनौत ने मंडी सीट पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। कंगना रनौत 42851 वोट से आगे चल रही हैं। विक्रमादित्य सिंह को 291596 वोट मिले हैं।

जीत की और कदम बढ़ाते हुए कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, ‘यह मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। मोदी जी का जो सबका साथ, सबका विकास का सपना है, मैं उसमें अपना योगदान दूंगी…।’

Share This Article