Homeझारखंडकांके रोड में ASP के आवास में लगी आग, 3 घंटे की...

कांके रोड में ASP के आवास में लगी आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद…

Published on

spot_img

Fire Broke Out in ASP’s Residence : रांची जिले के गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड (Kanke Road) मिशन गली में ASP निशा मुर्मू के आवास में शनिवार की दोपहर आग लग गई।

इस आगलगी में दो कमरे में छत पर लगी फॉल्स सीलिंग (False Ceiling) एवं बालकोनी में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए।

वहीं एक हॉल में रखे घरेलू प्रयोग के कीमती सामान समेत हजारों रुपए की संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

खिड़की से बाहर निकल रही थी आग की लपटें

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे अग्निशमन दस्ता को ASP के पैत्तृक आवास में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची।

इस समय तक कमरे में लगी आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और लपटें कमरों में लगी खिड़की से बाहर निकलने लगी थी। जिस कारण उस समय मकान में मौजूद ASP एवं परिजनों समेत पास-पड़ोस में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

हालांकि 3 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद करीब 5 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के स्पष्ट कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका था। अंदेशा जताया गया है कि बिजली के Short Circuit से कमरे में आग लगी थी।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...