मायके से वापस नहीं जाना चाहती थी ससुराल, रास्ते में महिला ने खा लिया जहर

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Suicide : गढ़वा (Garhwa) जिले के रमना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी रामगति भुइयां की पत्नी सपना कुमारी ने सोमवार को जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया।

इसके बाद मामले की जानकारी होने पर महिला को इलाज के लिए Sadar Hospital में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सपना अपने मायके सगमा में थी। उसका पति उसे लाने के लिए गया था। पर सपना वापस ससुराल नहीं जाना चाहती थी।

बताया गया कि परिजनो के दबाव के कारण सपना ससुराल जाने के लिए तैयार हुई। और उसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ (Toxic Substance) खा लिया।

रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उसके पति को सपना के जहर खा लेने की जानकारी मिली। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है।

Share This Article