झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला।  हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली। चिलचिलाती धूप और हीट वेव से पिछले कई दिनों से लोग परेशान थे। बोकारो समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। वज्रपात की भी आशंका है। सात मई को रांची समेत कई जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं 10 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी।  वज्रपात की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची व खूंटी में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

रांची व खूंटी जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की आशंका जतायी गयी है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार की शाम को रांची में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को काफी राहत मिली।

बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट

गिरिडीह व कोडरमा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है।  इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है।  तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

पाकुड़, दुमका, गोड्डा जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटों में मौसम का मिजाज बदलेगा और गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है।  तेज हवाएं भी चल सकती हैं। येलो अलर्ट जारी किया गया है।  इधर, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां जिले के कुछ जिलों में कुछ घंटों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Share This Article